बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- बीहट नगर परिषद की ओर से 8 दिसंबर तक स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का दिया गया था अल्टीमेटम चांदनी चौक के आसपास के कुछ दुकानदारों ने सोमवार को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू किया फुटकर दुकानदारों ने व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने के बाद ही अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू करने की मांग उठायी बीहट, निज संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश पर बीहट नगर परिषद प्रशासन के द्वारा मंगलवार यानी 9 दिसंबर से बीहट चांदनी चौक के निकट नेशनल हाइवे तथा बीहट बाजार एवं सब्जी मंडी को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान शुरू होगा। उक्त आशय की नोटिस देने तथा लाउडस्पीकर से लगातार हो रही उद्घोषणा के मद्देनजर बीहट बाजार के कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। हालांकि, कई फुटकर दुकानदारों ने व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने के बाद ही अतिक...