शामली, जुलाई 24 -- कैराना। संपत्ति हड़पने के आरोप दवा करोबारी के बेटे आयुष मलिक का धर्मांतरण एवं फर्जी निकाह नामा तैयार कराने के आरोप में जेल में बंद चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को अदालत ने जमानत प्रदान कर दी है, तीन अन्य आरोपियों के लिए अधविक्ता ने नोट प्रेस दाखिल किया है। एक आरोपी जमानत पर 29 जुलाई में सुनवाई होगी। दवा करोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने के आरोप में नामजद पुलिस ने आठ जून में चांदनी कुरैशी एवं उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जून को शामली पुलिस ने चांदनी और उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। इसके अलावाव चांदनी की बहने सुमाईला और राहिल तथा आशु उर्फ आस मोहम्मद की गिरफ्तारी नही...