शामली, जून 8 -- Shamli News: यूपी के शामली में मेडिकल व्यावसायी के बेटे के धर्मांतरण मामले में अब नया मोड़ आ गया है। करोड़पति बेटे ने आयुष से मोहम्मद अली बनने तक की पूरी कहानी खुद ही बयां की। धर्मांतरण को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए आयुष ने बताया कि उस पर धर्मांतरण के लिए किसी तरह का दबाव नहीं था। बल्कि खुद ही उसने मुस्लिम धर्म को अपनाया है और नाम भी खुद मोहम्मद अली रखा है। लेकिन उसके दस्तावेजों में आज भी आयुष नाम ही दर्ज है। बकौल आयुष बहुत पहले से इस्लाम धर्म के बारे में रुचि थी। 2018 में कंधे की चोट के दौरान उसकी मुलाकात फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। चांदनी से मुलाकात के बाद इस्लाम को लेकर वह और भी प्रभावित हो गया। उसने इस्लाम धर्म को समझने के लिए इंटरनेट पर वीडियो देखने शुरू क...