देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-मधुपुर सड़क पर कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदडीह गांव के पास मंगलवार शाम पुलिस मोनोग्राम वाली बोर्ड लगी स्कॉर्पियो-कार में टक्कर से ओमिनी कार चालक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों लोगों को पहुंचता देख स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने कार चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमिनी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के भीतिया गांव निवासी 51 वर्षीय नवेंदु भूषण पांडेय उर्फ सागर पांडेय के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- नखास चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की हुई मौत सूत्रों की मानें तो स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में गा...