अलीगढ़, अप्रैल 10 -- ​बरला, संवाददाता। बरला क्षेत्र के ग्राम चाँदगढ़ी में बुधवार को एक बीमार गाय के हिंसक व्यवहार से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, गाय काफी समय से लोगों पर हमला कर रही थी और घरों के बाहर रखे बिटोरों को नुकसान पहुँचा रही थी। गाय के व्यवहार को देखकर ग्रामीणों में रेबीज संक्रमण का भय व्याप्त हो गया। ​सूचना मिलते ही गौरक्षक दल के सदस्य अजय कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को काबू में किया और उसे सुरक्षित स्थान पर बांधा। ​घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने गाय का प्राथमिक उपचार किया और उसे जरूरी टीके लगाए। सावधानी बरतते हुए गाय को उपचार के बाद बादशाह नगला (छर्रा) स्थित गोशाला भेज दिया है। वर्तमान में अन्य पशुओं की सुरक...