गंगापार, मार्च 16 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। चांद खम्हरिया के कृष्ण अभयारण्य से महज एक किलोमीटर दूर वन विभाग की सैकड़ों एकड़ भूमि पर बसे सैकड़ों घरों को जल्द ही हटाया जा सकता है। वन विभाग के अधिकारी अपनी जमीन की नापजोख करवा रहे हैं, अब तक लगभग पचास हेक्टेयर जमीन की नाप हो चुकी है, अवैध कब्जे में रही इस जमीन को खाली करवाया जा चुका है।लोगों के अवैध कब्जे में रही जमीन पर पच्चास वर्ष घना जंगल रहा करता था, बस्ती बसने के बाद जंगल की जमीन पर रहे इन पेड़-पौधों को लोगों ने उजाड़ दिया, इस बीच वन विभाग के कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। सैकड़ों एकड़ जमीन पर कुछ स्थानीय जबकि कुछ गैर जनपदों से पहुंचे लोगों ने जंगल की भूमि को हथियाकर कच्चे व पक्के मकान बनवा लिए, जबकि कुछ लोगों ने जमीन को समतल कर खेत बनवा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...