आदित्यपुर, मार्च 7 -- चांडिल, संवाददाता। श्री श्याम कला भवन के तत्वावधान में श्याम मंदिर चांडिल में रंगों के महापर्व होली के अवसर पर श्री श्याम मंदिर परिसर मे फूलों की होली श्याम के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भजनों की अमृत वर्षा के बीच भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। भजन गायक रवि शर्मा एवं गिरी कुंडू ने होलिया मे उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में, जैसे भजनों की प्रस्तुति की। भजन के दौरान भक्त जयकारा लगा रहे थे। रंग बिरंगे फूलों से बाबा श्री श्याम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा की बुराई पर अच्छाई की जीत के अवसर पर होली मनाया जाता है। मौके पर कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी, सह संयोजक दुर्गा चौधरी, राजीव साव, श्रवण जालान, सरोज जालान, अश्विनी शर्मा, मोनिका जालान, वंदना मुनका आ...