आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- चांडिल। चांडिल बस स्टेंड स्थित रेलवे फाटक केएस-7 को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। मौके पर रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे। रेलवे फाटक के बंद होने के बाद लोगों को अंडर पास (भीतरी पुल) से होकर आवागमन करना होगा। इस संबंध में रेलवे ने सूचना भी जारी कर दी है। इधर, करीब 12 करोड़ की लागत से अंडर पास भी बनकर तैयार है। अंडरपास में बिजली का काम भी चल रहा है। रेलवे की ओर से अंडरपास के दीवारों पर जागरूकता संदेश एवं स्थानीय पर्यटन स्थल को पेंटिंग किया गया है जो बेहद ही खूबसूरत है। अंडर पास से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ट्रेन की गति को तेज करने एवं सुरक्षा को लेकर रेलवे फाटक को बंद किया जा रहा है। बता दें कि इसके पहले चांडिल केएस-8 एवं सिकली रेल फाटक को पहले ही स्थायी रूप से बंद किया जा चुका है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.