जमशेदपुर, मई 29 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल मुख्य सड़क एवं डैम रोड के किनारे बजबजाती नाली के दुर्गंध ने आम लोगों की जिंदगी को दूभर कर दिया है। गंदी नाली की वजह से मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ने से मलेरिया का खतरा भी बढ़ गया है। कई लोग मलेरिया के चपेट में आने लगे है। बरसात के पहले नाली की सफाई नहीं हुई तो बीमारी का खतरा और बढ़ जाएगा। पिछले कई सालों से ज्यादा समय से चांडिल में नाली की सफाई नहीं हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता अनंत आडय ने प्रशासन से बरसात से पहले चांडिल मुख्य बाजार एवं डैम रोड स्थित नाली की सफाई कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...