आदित्यपुर, मई 12 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित अंडरपास के नजदीक दो बाइक के बीच टक्कर में एक बाइक सवार दंपती घायल हो गया। दंपती के एक साल की बच्ची को भी चोट आयी। स्थानीय लोगों ने दंपती को चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया। घटना सोमवार देर शाम सात बजे की है। वहीं, घटना के बाद दूसरा बाइक चालक फरार हो गया। अजय महतो एवं उनकी पत्नी मंगली महतो नीमडीह थाना क्षेत्र के ओड़ेया गांव से अपनी एक वर्षीय बच्ची के साथ बाइक से गम्हरिया रहे थे। रेलवे अंडरपास के पास सामने से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गये। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक गंभीर यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल यह भी पढ़ें- अर्जुनपुर के पास बाइक पलटी, देवीपाटन से लौट युवक-युवती घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...