चांडिल में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई लोगों को लगी चोट
आदित्यपुर, अप्रैल 21 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल बाईपास स्थित अंडरपास के पास किसी बात को लेकर आपसी विवाद के बाद नशे में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। घायल एक युवक को चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया। घटना सोमवार शाम की है। दो अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को शांत कराया। थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- शराब पीकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव से अफरा तफरी यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.