आदित्यपुर, अप्रैल 15 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित भादूडीह के पास ट्रैक और साथी बस के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद बस और ट्रक के चालक अपने अपने वाहन के केबिन में फंसा रहा। स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद चालकों को केबिन से बाहर निकाल गया। साथी बस नीमडीह से जमशेदपुर जा रही थी। दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्री को चोट लगी है। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। दुर्घटना के बाद ट्रक खेत में जा गिरा। घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल यह भी पढ़ें- चौका: बोलेरो और कार के बीच टक्कर में एक युवक की मौत, सात घायल यह भी पढ़ें- तीखे मोड़ पर ट्रेलर फंसा, मुख्य ...