आदित्यपुर, मार्च 22 -- चांडिल। चांडिल में गजराज का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की देर रात एक गजराज ने कांगलाटांड़, सालडीह में विवेक महतो, विष्णु महतो समेत तीन लोगों के घर को तोड़ दिया। वहीं घर में रखे अनाज और खाना को चट कर गया। देर रात अचानक घर पर हमला करने के बाद घर में सो रहे घर के लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। इसके अलावा गजराज ने खेत में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...