आदित्यपुर, मई 17 -- चांडिल। झामुमो नेता तोतन कुंडू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चांडिल मुख्य बाजार में गंदगी और कूड़ा का जगह-जगह ढेर है। यह चांडिल बाजार और डैम रोड को बदरंग कर रहा है। इससे क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए अपने दुकानों के आगे साफ-सफाई रखें। ताकि गर्मियों और बरसात में बीमारी का खतरा उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से चांडिल बाजार को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। कुंडू ने कंपनियों से सीएसआर के तहत चांडिल को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाने में सहयोग करने को कहा। यह भी पढ़ें- कैंट के चट्टा संचालकों को नोटिस, सीईओ से मिले रघुनंदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...