आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- चांडिल। चांडिल न्यू बाईपास सड़क (एनएच-18) पर पिछले 72 घंटों से जाम लगा हुआ है। जाम के कारण गांगुडीह से लुपुंगडीह तक करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम के कारण वाहन रेंगती रही। पितकी रेलवे फाटक के जल्दी-जल्दी बंद होने के कारण महाजाम विकराल रूप लेता जा रहा है। पितकी फाटक के बार-बार बंद होने और एनएचएआई की शिथिल रवैया के कारण न्यू बाईपास पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। पितकी फाटक के पास अक्सर घंटों जाम लगने से आमलोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चे और एम्बुलेंस में मौजूद मरीजों को हो रही है। पितकी और जामडीह स्थित रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण समस्या विकराल रूप लेता जा रहा है। पितकी फाटक पर लग रहे जाम से आमलोग त्रस्त हो रहे हैं।...