आदित्यपुर, मार्च 1 -- चांडिल,संवाददाता। चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर पिछले 100 घंटे से ज्यादा समय से जाम लगा हुआ है। प्रशासन की लापरवाही के कारण ट्रक चालकों का जीवन त्राहिमाम कर रहा है। बाईपास पर जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी जाम लगा रहा। चांडिल न्यू बाईपास सड़क स्थित घोड़ानेगी से लुपुंगडीह तक करीब 06 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। जाम की वजह से आमलोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण लोगों का जिंदगी दुभर हो गया है। स्कूली बच्चों को भी जाम से परेशान होना पड़ रहा है। पितकी रेलवे फाटक के बार-बार और अधिकांश समय बंद रहने के कारण आए दिन न्यू बाईपास पर जाम लग रहा है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई संज्ञान नहीं लेने पर ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...