आदित्यपुर, फरवरी 15 -- चांडिल डैम के बीच टापू पर बसा महादेव का मंदिर बना आस्था का केंद्र - पर्यटन विभाग की अनदेखी के कारण धरोहर विलुप्त होने के कगार पर चांडिल, संवाददाता। चांडिल डैम के बीच टापू पर बसे डूंगरीडीह महादेव मंदिर प्राचीन काल की यादों को संजोकर रखे हुए है। मंदिर में करीब पांच फीट का शिवलिंग है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यह आस्था का अटूट केंद्र है। लेकिन सरकार और पर्यटन विभाग की नजरों से ओझल रहने के कारण यह प्राचीन काल की धरोहर विलुप्त होने की कगार पर है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर विभिन्न गांवों के श्रद्धालु नाव से डूंगरीडीह स्थित प्राचीन महादेव मंदिर आते हैं और पूजा-अर्चना करते है। डूंगरीडीह स्थित महादेव मंदिर की बनावट एक तरह से प्रकृति का अनुपम उपहार है। डूंगरीडीह मंदिर का होगा कायाकल्प : नारायण समिति के अध्यक्ष नारायण...