आदित्यपुर, अगस्त 16 -- चांडिल। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर पहुंच गया। जिसके बाद डैम के और सात फाटक को खोल दिया गया। पहले से डैम के छह फाटक खुले हुए थे। रविवार के दोपहर तक डैम के सभी फाटक 13 फाटक खुले हुए थे। फाटक से कुल 11 सौ क्यूमेक तथा स्लूइस गेट से 77 क्यूमेक समेत 1250 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा था। जिसके बाद स्वर्णरेखा नदी पूरे उफान पर आ गई तथा तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर पहुंचने के बाद ईचागढ़ समेत कई विस्थापित गांव के दहलीज पर डैम का पानी पहुंचने के कगार पर था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...