चांडिल-झाड़ग्राम नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी
जमशेदपुर, अगस्त 19 -- जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत चांडिल से बोड़ाम, पटमदा, कटिन, बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक प्रस्तावित नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार करीब 127 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के सर्वे के लिए 3.81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सांसद विद्युतवरण महतो के प्रयासों से मिली इस मंजूरी के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सांसद ने रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों के समक्ष लंबे समय से इस रेल मार्ग की मांग उठाई थी। पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र के ग्रामीणों को भी उन्होंने रेल संपर्क का सपना पूरा कराने का भरोसा दिया था।सांसद महतो ने कहा कि यह रेल लाइन क्षेत्र में आवागमन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.