आदित्यपुर, अगस्त 18 -- चांडिल। चांडिल गोलचक्कर स्थित टाटा- रांची हाइवे (एनएच-33) के करीब एक किलोमीटर के हाइवे (पुराना) को एनएचएआई ने स्थायी तौर बंद कर दिया है। एनएचएआई ने सोमवार को चांडिल गोलचक्कर के पास सीमेंट और मिट्टी के ढेर से हाइवे को बंद कर दिया। टाटा से रांची जाने वाले वाहन अब चांडिल गोलचक्कर पर बने नए फ्लाईओवर और आरओबी के जरिए हाइवे मार्ग से होकर गंतव्य स्थान तक जाएगी। टाटा-रांची हाइवे के नए मार्ग को खोल देने के बाद टाटा से रांची की दूरी एक किलोमीटर कम हो गई है। जानकारी के मुताबिक चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची हाइवे स्थित पुराना पुल को अगले दो से तीन माह में तोड़ा जाएगा। चांडिल गोलचक्कर स्थित पुराना पुल काफी जर्जर हो गया था। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मंगलवार से चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची हाइवे के करीब दो सौ कच्...