आदित्यपुर, जून 19 -- । नीमडीह थाना क्षेत्र के पलाशडीह गांव में बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से गांव की रहने वाली आमोती महतो (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है। जानकारी के मुताबिक, अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान घर के बाहर मात्र कुछ ही दूरी पर खड़ी महिला आमोती महतो को ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तीनों ट्रैक्टर के चालक पास में ही बालू को खाली कर वाहन लेकर भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तिरुलडीह से रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार से गांव से होकर गुजरते ह...