आदित्यपुर, अप्रैल 19 -- चांडिल। चांडिल-कांड्रा सड़क की जर्जर हालत के विरोध में ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था। ज्ञापन सौंपने के पांच दिन बाद भी पहल की शुरूआत नहीं हुई। सड़क पर पानी का भी छिड़काव नहीं किया जा रहा है। पानी छिड़काव नहीं होने से धूल से राहगीर परेशान हो रहे हैं। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाजसेवी आशुदेव महतो ने कहा कि यह प्रशासन और विभाग की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीन रवैया को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं होता है तो ग्रामीणों के संग चांडिल अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'सड़कों की बदहाली के लिए विभाग जिम्मेदार' उन्होंने संवेदक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.