आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- आदित्यपुर। जिला सिविल कोर्ट से चांडिल अनुमंडल कोर्ट जाने वाले टोल रोड की स्थिति खराब है। जिसके कारण अधिवक्ताओं और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसे लेकर अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश और प्रेस प्रवक्ता डीएन ओझा ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों सरायकेला जिला कोर्ट के निरीक्षण के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरद चन्द्र सोनक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उक्त टोल रोड की अविलंब मरम्मत कराने और आम जनता को की सुविधा बहाल करने के लिए उचित आदेश देने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन के अनुसार, उक्त रोड पथ निर्माण विभाग का टोल रोड है, जिस पर आम लोगों से भारी भरकम रकम वसूली जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...