आदित्यपुर, मार्च 24 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र की घोड़ानेगी डैम कॉलोनी में रविवार देर शाम हुई एक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक सनकी मां ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंट हत्या कर दी। सच्चाई छिपाने के लिए बच्चा चोर गिरोह द्वारा अपहरण करने की अफवाह फैला क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। हालांकि, पुलिस ने हत्यारोपी मां को सोमवार तड़के जायदा से गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि डैम कॉलोनी निवासी सोना राम लोहरा की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने अपनी इकलौती संतान (बेटी) की हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया। इसके बाद शोर मचाते हुए दावा किया कि बच्चा चोर गिरोह उसकी बेटी को उठाकर ले गया है। यह बात आग की तरह फैल गयी और कॉलोनी में भारी भीड़ जुट गयी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा भी कॉलोनी पहुंचे। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.