आदित्यपुर, दिसम्बर 21 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू प्रखंड के चोकेगाड़िया फुटबॉल मैदान में शनिवार को एचएसबी चोकेगाड़िया के तत्वावधान में एक दिवसीय 16-दलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल गुरु स्पोर्टिंग तालाकुल्ही एवं एतवा एफसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में गुरु स्पोर्टिंग तालाकुल्ही की टीम ने विजय हुई। विजेता टीम गुरु स्पोर्टिंग तालाकुल्ही को 30 हजार रुपये, जबकि उपविजेता एतवा एफसी को 20 हजार रुपये। तृतीय पुरस्कार एचएसबी चोकेगाड़िया एवं चतुर्थ पुरस्कार आरएस तिरुलडीह को 10-10 हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष अशोक साव, ठाकुर सिंह मुंडा, बादल महतो, रमेश महतो, निरंजन महतो, बसंत पोद्दार, नरोत्तम गोप आदि मौजूद थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.