आदित्यपुर, फरवरी 27 -- चांडिल, संवाददाता। श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कला भवन के सह संयोजक दुर्गा चौधरी ने बताया की 27 फरवरी को नीमडीह के रघुनाथपुर से चांडिल श्याम मंदिर तक करीब 12 किलोमीटर तक निशान यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा चांडिल बाजार स्थित श्याम मंदिर में निशान समर्पित करने के बाद रात्रि 7 बजे से श्री श्याम मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 28 फरवरी को मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा। इस मौके पर संजय चौधरी, दुर्गा चौधरी, पवन, विकास रूंगटा, मोंटी चौधरी, आकाश शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...