आदित्यपुर, दिसम्बर 28 -- चांडिल, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां के चांडिल में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। घोड़ानेगी के पास टाटा-रांची हाइवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक पुनीत कोनगाडी(38 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रांची के नामकुम स्थित श्रीनगर कॉलोनी का रहने वाला था। घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक युवक जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वर्ष 2025 में 55 लोगों की हो चुकी है मौत: वर्ष 2025 में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.