आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू के कालियाडीह में बुधराम सोरेन (25 वर्ष) ने अपने ससुराल में पेड़ में फांसी लगा आत्महत्या का प्रयास किया। घटना शुक्रवार सुबह की है। पेड़ के सहारे फांसी पर लटकता देख युवक के ससुराल वाले आनन- फानन में उसे उतार एमजीएम भेजा, जहां स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। सालगाडीह के बुधराम सोरेन की करीब छह माह पहले ही शादी हुई थी। घरेलू विवाद के कारण वह तनाव में रहता था। वह अपने ससुराल आया और फांसी लगा ली। फिलहाल, एमजीएम में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- चांडिल: युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, नाजुक यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...