आदित्यपुर, अप्रैल 22 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल न्यू बाईपास सड़क(एनएच-18) पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक रोहित महतो(22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर ने बाइक को 50 मीटर से ज्यादा दूर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी का रहने वाला था।मृतक यह भी पढ़ें- ट्रेलर और ट्रक के बीच सीधी टक्कर, चालक गंभीर सिंहभूम कॉलेज चांडिल का छात्र था 24 घंटे के भीतर चौका और चांडिल थाना क्षेत्र में दो लोगों की हो चुकी है मौत।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...