बिजनौर, जून 21 -- बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव चांगीपुर में गोकशी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए ग्राम प्रधान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आगामी प्रधान चुनाव और पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोकशी के मामले में फंसाने के लिए पूरी साजिश रची गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 18 जून को चांगीपुर के एक गन्ने के खेत में बछड़े के अवशेष मिलने के बाद गोकशी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच और सर्विलांस के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फैजान उर्फ सोनू को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुल...