लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के तबादलों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर महानिदेशालय और राजकीय नर्सेज संघ आमने-सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि कई कर्मचारियों के मानव संपदा पोर्टल तथा लोक सेवा आयोग के अभिलेखों में अलग-अलग गृह जनपद दर्ज है। नर्सेज संघ की ओर से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में स्वास्थ्य विभाग में हुए 337 नर्सिंग अधिकारियों के तबादलों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं महानिदेशालय की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है।

राजकीय नर्सेज संघ का आरोप राजकीय नर्सेज संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ने शिकायती पत्र में 337 नर्सिंग अधिकारियों के स्थानांतरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि जिन 11 नर्सिंग अधिकारियों के गृह जनपद ...