वाराणसी, जनवरी 29 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल भवन के पास से चहारदीवारी फांदकर ऑपरेशनल एरिया में घुस रहे मानसिक रूप से बीमार युवक को सीआईएसएफ के जवानों ने बुधवार रात पकड़ लिया। पूछताछ में वह बहकी-बहकी बातें करने लगा। कहा कि 'प्रधानमंत्री मेरे बेटे हैं'। पकड़ा गया युवक महेशपुर-लहरतारा का अंशु पांडेय है। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। घटना से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बुधवार देर रात करीब एक बजे एक संदिग्ध युवक को ऑपरेशनल एरिया में घुसते दिखा। सीआईएसएफ के जवान सतर्क हो गए। तत्काल उसे घेरकर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अंशु पांडेय निवासी महेशपुर-लहतराता बताया। 32 वर्षीय अंशु प्रधानमंत्री को अपना बेटा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.