रांची, जुलाई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को शहीद चौक स्थित प्रशासनिक भवन परिसर में कला दिवस मनाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की चहारदीवारी पर झारखंड की पारंपरिक व जीआई टैग प्राप्त सोहराई पेंटिंग बनाकर परिसर को सांस्कृतिक रंगों से सजा दिया। विश्वविद्यालय के छात्र कलाकार- बुलबुल, एकता, मौसमी, तुषार और प्राची ने शिक्षक विवेक दास के निर्देशन में सोहराई कला की आकर्षक आकृतियां उकेरीं। इस पहल ने विश्वविद्यालय परिसर को झारखंड की लोक संस्कृति और कला से जोड़ने का संदेश दिया। मौके पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का भी संरक्षक ह...