गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड 6 में बूढ़ेनाथ महादेव रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की चहारदीवारी निर्माण में धांधली व गुणवत्ताहीन सामग्रियों का उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए वार्ड की सभासद ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। वार्ड छह दीनदयाल नगर की सभासद गीता देवी के प्रतिनिधि बृजेश वर्मा ने बताया कि उनके वार्ड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के जर्जर होकर गिर चुके चहारदीवारी का बीते दिन निर्माण कार्य कराया गया है। जिसका नवनिर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया गया। चहारदीवारी निर्माण में न सिर्फ गंगा नदी के सफेद बालू का इस्तेमाल किया गया, बल्कि दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग किया गया। साथ ही सीमेंट भी सही नहीं लगाया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले का संज्ञान लेकर उक्त निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय ...