बिहारशरीफ, दिसम्बर 9 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगरनौसा प्रखंड के सेवानिवृत शिक्षक राजाराम प्रसाद ने डीएम को आवेदन दिया है। कहा है कि इनके पुत्र द्वारा रामबाबू प्लस टू-हाईस्कूल में चहारदीवारी निर्माण कराया गया था। लेकिन, शिक्षा विभाग द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। डीईओ से मिलने पर भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। डीईओ ने बताया कि विभागीय प्रावधान के अनुसार लंबित राशि का भुगतान किया कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.