गोरखपुर, मार्च 1 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिधावल वार्ड संख्या 10 में जमीन विवाद को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद बाउंड्रीवाल तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लुटन सिंह ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सदर के सीमांकन के आधार पर बनाई गई चहारदीवारी को 26 फरवरी की सुबह आरोपितों ने गाली-गलौज और धमकी देते हुए तोड़ दिया तथा सीमांकन के पत्थर उखाड़ दिए। पुलिस ने दस नामजद आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...