भदोही, मार्च 29 -- भदोही, संवाददाता। चौरी थाना क्षेत्र के भकोड़ा गांव में चहारदीवारी गिराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सगे भाई समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया। गांव निवासी ताड़केश्वर दुबे ने तहरीर में कहा कि वह गांव में अपनी पैतृक जमीन पर मकान एवं चहारदीवारी का निर्माण करवा रहा है। घर ना होने के कारण वह भदोही में किराए के मकान में रहते हैं। 26 मार्च की रात को आरोपितों ने उनकी चहारदीवारी को गिरा दिया। देर रात जानकारी पर जब गांव पहुंचता को आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुग्रीव दुबे, शुभम दुबे, शिवम दुबे, विनोद, प्रमोद गुप्ता, स्तुति, सपना, वरुण पाठक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...