रांची, अप्रैल 1 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नयाटोली सिमलिया निवासी राजेश लिंडा ने अपने निर्माणाधीन दुकान और चहारदीवारी को तोड़ने के मामले में झिरगा उरांव, एतवा उरांव सहित 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजेश ने बताया कि उनकी खतियानी जमीन पर बने पुराने दुकान को तोड़कर नया निर्माण किया जा रहा था, जो लगभग तैयार था। मंगलवार रात करीब 11 बजे तोड़फोड़ की आवाज सुनकर उनका भतीजा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी दुकान और चहारदीवारी को तोड़ रहे थे। सूचना मिलते ही रातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे। इस दौरान सुबोध नामक एक युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मकान तोड़ने के लिए पैसे दिए गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...