आगरा, मई 9 -- सहावर थाना क्षेत्र के चहका गुनार में आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को मामले में वांछित चल रहे आरोपी सतेन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र निवासी चहका गुनार थाना सहावर को कस्बा की एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्व में पुलिस इसी मामले में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सतेंद्र के विरुद्ध भी पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है और उसे न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...