नई दिल्ली, मई 16 -- आजकल चश्मा सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लोगों के लाइफस्टाइल का भी अहम हिस्सा बन चुका है। कुछ लोग आंखों की कमजोरी की वजह से चश्मा पहनते हैं, तो कई लोग स्टाइल के लिए सनग्लासेस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चश्मा पहनने वाले लगभग हर व्यक्ति की एक आम परेशानी होती है और वह है ग्लास पर पड़ने वाले स्क्रैच। शुरुआत में छोटे निशान ज्यादा परेशान नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे ये इतने बढ़ जाते हैं कि सामने की चीजें साफ दिखाई देना कम हो जाती हैं। कई बार लोग सिर्फ स्क्रैच की वजह से नया चश्मा बनवाने का सोचने लगते हैं। हालांकि हर बार नया चश्मा खरीदना जरूरी नहीं होता। कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से हल्के स्क्रैच को कम किया जा सकता है।1. टूथपेस्ट का इस्तेमाल करेंटूथपेस्ट सिर्फ दांत साफ करने के लिए ही नहीं, बल्कि चश्मे के हल्के स्क्रैच हटाने में भी...