रांची, मार्च 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता रंगों का त्योहार होली पर बुधवार को दिन में खुशियां मनाने के लिए दोस्त के साथ परिचित के यहां गए मनस्वी चौरसिया पर छुरा से कई वार किए गए। वहीं मनस्वी के दोस्त विवेक चौरसिया का सिर रिवाल्वर की बट से वारकर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने सुरेंद्र चौरसिया को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद समूह में आए हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए।मामले में पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाला लाजपत नगर में रहने वाले मनस्वी की लिखित शिकायत पर अन्नी कुमार, रौनक ठाकुर एवं छह अन्य के खिलाफ बिना वजह मारपीट कर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज हुआ है। सूचक ने बताया है कि वह होली पर अपने दोस्त के यहां रंग खेलने के लिए मधुकम के रोड नंबर पांच में गए हुए थे। वह और विवेक दोस्त के मकान के बगल में निर्माणाधीन भवन परिसर में बैठकर...