बदायूं, सितम्बर 29 -- वजीरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी और प्रेमिका की हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद स्थानीय अदालत के फांसी की सजा सुनाए जाने के आदेश को हाईकोर्ट ने पलट दिया। स्थानीय कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो चश्मदीद और घटनाक्रम का तालमेल न मिलने पर हाईकोर्ट ने सजा की कहानी ही बदल दी। यह भी पढ़ें- बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द कर दी फांसी की सजाघटना का विवरण हाईकोर्ट ने घटनाक्रम की चार्जशीट के साथ ही स्थानीय अदालत के फैसले के हर आदेश पर गौर किया। बाद में गवाह और सबूतों के आधार पर फांसी को सजा को निरस्त करते हुए सभी को बरी कर दिया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 14 मई वर्ष 2017 को युवती गांव के ही अपने प्रेमी के साथ गई थी...