गाजीपुर, मार्च 20 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना क्षेत्र के चवर गांव में एक युवक ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। शुक्रवार को पट्टीदारों ने खिड़की से युवक को फंदे पर लटकता देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर पहुंचे मृतक के पिता ने बलिया के युवक पर बेटे को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चवर गांव निवासी 23 वर्षीय आदित्य यादव पुत्र विरेंद्र यादव ने गुरुवार की रात को उसने फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने शुक्रवार को खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद तत्काल लोगों ने पिता और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद घर आए पिता विरेंद्र यादव ने बताया कि आदित्य ...