चल रे कांवरिया शिव के धाम' के जयकारे से गूंजा राजमार्ग
भदोही, अगस्त 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन माह के तीसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवरिया इक्का-दुक्का दिखाई देने लगे हैं। प्रयागराज से जल भरकर काशी की ओर बढ़ रहे शिवभक्त प्रथम सोमवार को काशी में विराजमान बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर कृतार्थ होंगे।ऊंज थाना क्षेत्र के गोधना पहुंचे कांवरियों ने बताया कि वे सावन माह की पूर्व संध्या पर ही प्रयागराज से जल लेकर निकल गए थे। ऊंज में विश्राम के बाद रात में फिर काशी की ओर प्रस्थान करेंगे। सावन के पहले सोमवार को हजारों भक्त बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'चल रे कांवरिया शिव के धाम...', 'हाथी न घोड़ा न कौनऊ सवारी पैदल ही आइब तोहरे धाम...', 'बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है...' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंज रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रमुख शिवालयों में प्रथम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.