लखनऊ, अप्रैल 12 -- उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के साथ लखनऊ से कानपुर पुल बायां किनारा का विंडो ट्रोलिंग निरीक्षण किया। वहां स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का मुआयना किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित समय में इसे पूरा करें। इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। उसमें कमी न होने दें। विंडो ट्रोलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर, उन्नाव जं. एवं कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। स्टेशन मास्टर से संवाद किया। बताया गया कि कानपुर पुल बायां किनारा पर कार्य पूरा हो जाने पर गंगा पुल पर ट्रेनों की गति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे संचालन क्षमता एवं यात्री सुविधा दोनों...