फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। शिक्षकों को चल अचल संपत्ति का पोर्टल पर ब्योरा दर्ज करना अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में जनवरी का वेतन अवरुद्ध कर दिया जायेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने बीएसए से वार्ता के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसए ने कहा कि इस माह किसी का वेतन नहीं रुकेगा। इसके बाद सभी को चल अचल संपत्ति का ब्योरा दर्ज कराना होगा। इस दौरान मौसम को देखते हुये स्कूल का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे करने की मांग की गई। स्कूलों के बकाया बिजली बिल भुगतान का भी मुद्दा उठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...