चम्पावत, मार्च 31 -- चल्थी पुलिस ने 52 पव्वे देसी शराब के साथ युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि चेकिंग के दौरान चल्थी चम्पावत रोड में विनोद कुमार निवासी वार्ड चार टनकपुर के पास से देसी शराब के 52 पव्वे बरामद हुए। पुलिस टीम में कांस्टेबल कमल नाथ और कुलदीप शामिल रहे। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...