समस्तीपुर, जून 19 -- पूसा। गर्मी का तल्ख़ तेवर जारी है। तेज धूप और उमस गर्मी को और बढ़ा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 23- 24 के दौरान एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान जताया है। इस दौरान मधुबनी जिले में 24 जून को भारी वर्षा की संभावना जताई है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 24 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि के 21 से 23 जून को बेगूसराय, सारण,सिवान, पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण के जिलों के कई स्थानों पर हीट वेब (लू) की स्थिति बन सकती है। यह भी पढ़ें- कैमूर से बेगूसराय, पटना से मोतिहारी तक भीषण हीटवेव का अलर्ट; 4 दिन अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें इसके विपरीत समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं वैशाली जिलों में कही कही मेघगर्जन, एवं तेज झोंकेदार हवा चल...