समस्तीपुर, नवम्बर 4 -- पूसा। हल्की ठंड अब लोगों को अहसास कराने लगी है। सुबह देर से सूर्योदय व शाम में दिन का जल्दी ढ़लना जारी है। जिसके कारण दिन अब छोटा होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा। इस दौरान औसतन 3 से 4 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 8 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 एवं दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री एवं न्यूनतम 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.