समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 22 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 8 से 12 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलेगी। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 60 एवं दोपहर में 15 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यह भी पढ़ें- जिले में बदला मौसम का मिजाज ,किसानों की बढ़ी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...